अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने फल कपड़े वितरित किए

फरीदाबाद : अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने सैक्टर-16ए लेबर पर मकर-संक्रांति के उपलक्ष्य में फल, कपड़े व जरुरतमंदों को नकद राशि वितरित की। इस अवसर पर पं सुरेन्द्र शर्मा बबली राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मकर संक्रांति हिन्दुओं का प्रमुख पर्व माना जाता है। पौष मास में इस दिन सूर्य उत्तरायण होता है और मकर राशि में प्रवेश करता है। इस साल मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी को मनाया जाएगा। मकर संक्रांति से ही ऋतु परिवर्तन भी होने लगता है। इस दिन स्नान और दान-पुण्य जैसे कार्यों का विशेष महत्व माना गया है। इस दिन सूर्य होता है उत्तरायण।

मकर संक्रांति से शुरु होता है ऋतु परिवर्तन। मकर संक्रांति का पर्व अलग – अलग शहरों में अलग – अलग नाम से मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन किए गए दान का फल बाकी दिनों के मुकाबले कई गुना ज्यादा होता है। मकर संक्रांति के समय ही सूर्य अपने पुत्र शनि से मिलते हैं। शुक्र का उदय भी मकर संक्रांति पर ही होता है। इसी वजह से मकर संक्रांति से सभी शुभ कार्य शुरू हो जाते हैं। वहीं मकर संक्रांति से ही ऋतु में परिवर्तन होने लगता है। शरद ऋतु क्षीण होने लगती है और बसंत का आगमन हो जाता है। वहीं पं सुरेंद्र शर्मा बबली ने लोगों को अपनी जरूरत और सामर्थ्य के अनुसार इसी दिन ही नहीं बल्कि सभी दिनों में दान अवश्य करते रहना चाहिए।

वहीं उन्होंने यह भी कहा कि मकर संक्राति के पर्व को कहीं-कहीं उत्तरायण भी कहा जाता है। इस दिन गंगा स्नान, व्रत, कथा, दान और भगवान सूर्यदेव की उपासना करने का विशेष महत्त्व है। इस दिन किया गया दान अक्षय फलदायी होता है। शनि देव के लिए प्रकाश का दान करना भी बहुत शुभ होता है। इस दिन तिल और गुड़ की बनी मिठाई बांटी जाती है। इसके अलावा मकर संक्रांति पर कहीं-कहीं पतंग उड़ाने की भी परंपरा है।

इस अवसर पर पं कर्ण पाराशर इंजिनियर रंजन शर्मा पं आशीष शर्मा पं रामजीलाल पं चन्द्रशेखर शर्मा पं रोहित शर्मा पं समीर शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे!

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!