क्रिप्टों करेंसी में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर 6,81,896/- रुपये की ठगी

फरीदाबाद : साइबर थाना बल्भगढ में तिरखा कॉलोनी वासी एक व्यक्ति ने अपनी दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके पास एक कॉल आया जिसमें वर्क फॉर्म होम के लिए बोला गया। जिसके बाद उसे कुछ टास्क दिए गये जिनके बदले उसे कुछ पैसा दिया गया और फिर उसे क्रिप्टो करेंसी में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया गया। फिर उसे निवेश के नाम पर कुल 6,81,896/- रुपये ऐठ लिए। जब उसने पैसे निकालने चाहे तो उससे कुल रूपये का 30% और टैक्स के रूप में मांगा गया। जिस शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना बल्लभगढ ने कार्रवाई करते हुए दिनेश (22) वासी गाँव खारडा मवेसा जोधपुर राजस्थान हाल अशोक कॉलोनी, जोधपुर, राजस्थान को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया की दिनेश ने अपना खाता आगे ठगों को दे रखा था जिस खाता में ठगी के 41,500/-रू आये थे। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!