अखिल भारत हिंदू महासभा ने श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण को लेकर चर्चा की एवं पौधारोपण किया

फरीदाबाद । अखंड भारत को फिर से सौभाग्य प्राप्त हुआ है कि भगवान श्री राम का भव्य मंदिर का निर्माण होने जा रहा है। इसके उपलक्ष्य में भगवान श्री राम की चर्चा एवं पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। प्रदेश संयोजक जग विजय वर्मा ने अपने विचार रखते हुए भगवान श्री राम के पद चिन्हों पर चलने के लिए सब को प्रेरित किया।

प्रदेश अध्यक्ष खेम सिंह एडवोकेट ने प्रभु भगवान श्रीराम को याद करते हुए अखिल भारत हिंदू महासभा को हरियाणा में विस्तार करने के लिए विधिवत चर्चा की एवं हरियाणा टीम गठित करते हुए कुछ लोगों को नियुक्ति पत्र भी दिए गए। जिसमें दिनकर नागर जिला अध्यक्ष फरीदाबाद हरियाणा, प्रदेश महामंत्री कंडेरे नंदकिशोर नागर एवं संगठन मंत्री हरियाणा प्रदेश राजेंद्र पाल, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवकुमार फौजी शामिल हैं।

इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता उमेश कुंडू, कौशल नागर, कांचन सिंह, मोहित रावत, योगेश शर्मा, सागर कल्याण सिंह, राजेश कुमार प्रजापति, मनोज कुमार, विनोद बालकिशन, विजय सिंह एवं समस्त हिंदू महासभा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!