सीमा त्रिखा ने कोरोना लक्षणों के चलते घरों में आइसुलेशन में रह रहे लोगों को किट वितरित की

फरीदाबाद, 25 मई। मोदी-मनोहर के नेतृत्व तथा स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के मार्गदर्शन में कोरोना मुक्त हरियाणा की कड़ी में कोरोना बचाव किट वितरण, एक सकारात्मक कदम है जिससे प्रदेश का हर कोरोनाग्रसित व्यक्ति कोरोना के कुचक्र को तोडक़र स्वस्थ जीवन की ओर अपने कदम बढ़ाएगा।

यह बात बडख़ल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक सीमा त्रिखा ने कोरोना लक्षणों के चलते घरों में आइसुलेशन में रह रहे लोगों को किट वितरित करते हुए कही। इस किट में एक ऑक्सीमीटर, एक थर्मामीटर, एक स्टीमर, 10 पैकेट आयुष काढ़ा तथा कोरोना से बचाव की विभिन्न प्रकार की टेबेलेटस शामिल हैं।

इस अवसर पर विधायक सीमा त्रिखा ने कहा कि क्षेत्र में घर-घर जाकर किट वितरित की जा रही है। इस किट के प्रयोग से जहां लोग अपने स्वास्थ्य की स्वयं जांच कर सकेंगे, वहीं इन दवाईयों के प्रयोग से रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा पाएंगे और कोरोना की चपेट में आने से बचे रह सकेंगे। वहीं विशेषकर ग्रहणियों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से जन जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है, जिसके तहत कोरोना से बचाव के तरीके और उपचार के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकारों के बेहतरीन प्रयासों के चलते वैश्विक महामारी पर काफी हद तक अंकुश लग गया है और जल्द ही इस बीमारी का खात्मा हो जाएगा, ऐसी उम्मीद की जानी चाहिए।

इस मौके पर अमित आहूजा, हरीश खटाना, सत्येंद्र पांडे, सुशील सेतिया, सोनिया ग्रोवर, साधना शर्मा, डिप्टी सिविल सर्जन डॉ शीला भगत, मेडिकल ऑफिसर डॉ दीपा बरेजा तथा कोऑर्डिनेटर सुभाष गहलोत आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!