अमरनाथ यात्रा में श्रद्धालु और भक्तजनों के लिए भारती चेरिटेबल ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा 61 किलो सूखा दूध किया एकत्र

फरीदाबाद : अमरनाथ यात्रा में श्रद्धालु और भक्तजनों के लिए भारती चेरिटेबल ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा 61 किलो सूखा दूध एकत्र किया। यह दूध श्री अमरनाथ बर्फानी सेवा समिति वालों को दिया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के कार्यकर्ता डॉ धर्मेन्द्र सिंह नांदल, गोपाल पंडित प्रधान, मामचंद भड़ाना प्रधान, डॉ मदन पाल रावत, नरेश शर्मा, सुभाष चन्द सदस्य मौजूद रहे।
श्री अमरनाथ बर्फानी सेवा समिति रजि बल्लभगढ़ से मनोज शर्मा, रामजीलाल शर्मा ने 61 किलो सूखा दूध प्राप्त किया। इस कार्यक्रम के लिए संस्था के सदस्यों ने सहयोग किया। इस मौके पर डॉ धर्मेन्द्र सिंह नांदल, गोपाल पंडित प्रधान, डॉ मदन पाल रावत, मामचंद भड़ाना प्रधान, विनोद भाटी मैट्रो लैब, नरेश शर्मा, सुभाष चन्द गोयल, मनोज शर्मा मेडिकल, प्रमोद शर्मा मेडिकल, चमन लाल, डालचन्द भोले, वीरभद्र आर्य, जितेन्द्र शर्मा, डॉ सुदेश मोर, शेखर सिंह मेडिकल इन सभी से सहयोग से कार्यक्रम सफल हुआ।



