आईएएस रानी नागर ने दिया इस्तीफा !

चंडीगढ़। पिछले काफी समय से विवादों में रही 2014 बैच की आईएएस रानी नागर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने हरियाणा की मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा को इस्तीफा भेजा है। रानी इस समय सामाजिक सुरक्षा विभाग में अतिरिक्त निदेशक के पद पर तैनात हैं। उन्होंने पिछले दिनों अपनी जान को खतरा बताते हुए एक वीडियो भी जारी किया था। अब इस्तीफा दिया है। उन्होंने नौकरी करते हुए व्यक्तिगत सुरक्षा इस्तीफे की वजह बताई है।
लॉकडाउन के दौरान रानी नागर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था और लिखा था कि लॉकडाउन खुलने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दूंगी और अपने गांव जाकर रहूंगी। रानी नागर ने वीडियो में अपनी जान को भी खतरा बताया था। अब रानी नागर ने लिखा है कि 4 मई 2020 को आईएएस के पद से इस्तीफा दे दिया है। मैं व मेरी बहन रीमा नागर सरकार से अनुमति लेकर चंडीगढ से अपने पैतृक शहर गाजियाबाद वापस जा रहे हैं। हम आपके आशीर्वाद व साथ के आभारी रहेंगे।
विवादों से जुड़ा रहा है कैरियर : रानी नागर ने वर्ष 2018 के दौरान एक आईएएस पर भी दुव्र्यवहार का आरोप लगाया था। यह मामला सीएम ऑफिस भी पहुंचा था। नागर ने एक कैब ड्राइवर पर भी अभद्रता का आरोप लगाया था। सिरसा जिला के डबवाली में एसडीएम पद पर रहते हुए उन्होंने अपनी जान को खतरा बताया था।



