आप रैली : फरीदाबाद के पांच नम्बर से आप नेता परविंदर राजपाल के नेतृत्व में दर्जनों कारों का काफिला कुरूक्षेत्र के लिए रवाना हुआ

फरीदाबाद, 29 मई। आम आदमी पार्टी की कुरूक्षेत्र में अब बदलेगा हरियाणा रैली में फरीदाबाद के पांच नम्बर क्षेत्र से आप नेता परविंदर राजपाल के नेतृत्व में दर्जनों कारों का काफिला कुरूक्षेत्र के लिए रवाना हुआ। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए आप नेता परविंदर राजपाल ने कहा कि आगामी निकाय चुनावों में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अधिक से अधिक संख्या में जीतकर आएगें। इसके बाद फरीदाबाद नगर निगम, गुरूग्राम नगर निगम, सोनीपत नगर निगम व यमुनानगर नगर निगम में आम आदमी पार्टी के मेयर बनाएगें। वहीं फरीदाबाद में नगर निगम में आप की सरकार बनेगी।
श्री राजपाल ने कहा कि यह रैली हरियाणा की राजनीति में नए आयाम स्थापित करेगी तथा वर्ष 2024 में दिल्ली व पंजाब की तर्ज पर हरियाणा वासियों को आप की ईमानदार सरकार मिलेगी।
इस अवसर पर परविंदर राजपाल के अलावा, दीपक छाबड़ा, संदीप सेठी, सुशील सेठी, जतिन, लाल बहादुर, यशपाल शर्मा, हिम्मत राय सेतिया, पवन खन्ना, बिन्दू, कमलेश, भगवान दास गर्ग, मनीष, विनय, संचित, हर्षित, इंदरसैन, कविता, परवेश अरोड़ा सहित अन्य आप कार्यकर्ता रैली में शामिल होने के लिए कुरूक्षेत्र रवाना हुए।



