आम आदमी पार्टी अपने काम के आधार पर दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ेगी : केजरीवाल

नयी दिल्ली, 6 जनवरी ! दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव अपनी सरकार द्वारा किए गए कार्यों के आधार पर लड़ेगी। चुनाव आयोग ने सोमवार को घोषणा की कि 70 सीटों वाली दिल्ली विधानसभा के लिए मतदान 8 फरवरी को और मतगणना 11 फरवरी को होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि चुनाव की अधिसूचना 14 जनवरी को जारी की जाएगी, जबकि उम्मीदवारों द्वारा नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 24 जनवरी होगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!