तेरापंथ महिला मंडल ने महिला दिवस पर महिला डॉक्टरों को किया सम्मानित

फरीदाबाद, 8 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में डीएलएफ सेक्टर-10 स्थित तेरापंथ भवन में महिला सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें लॉकडाउन में कोरोना संक्रमित मरीजों की रात-दिन सेवा करने के उत्कृष्ट कार्य के लिए ईएसआई हॉस्पिटल सेक्टर-7 की इंचार्ज डॉक्टर शिवाली व सर्वोदय हॉस्पिटल की श्वास व छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीषा मेहंदीरत्ता को महिला प्रेरणा सम्मान देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डॉ शिवाली ने कहा कि सरकारी व प्राइवेट हॉस्पिटल के सभी डॉक्टरों व स्टाफ ने अपना कर्म व फर्ज समझकर अचानक आई इस विपदा में सेवाभाव से कार्य किया है। इसमें सभी सामाजिक संस्थाओं विशेषकर तेरापंथ महिला मंडल ने भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। दोनों महिला डॉक्टर को प्रशस्ति पत्र देकर, शॉल व सम्मान पटिका पहनाकर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्ष सुनीता नाहटा सहित सुमंगला बोरड, कमला लूनिया, गरिमा, चंदा दुगड़, मंजू वैद, चंदा भंसाली, रंजू नोलखा, प्रेमलता गोलछा व आशा भंसाली आदि मौजूद रहीं।

महिला दिवस पर तेरापंथ महिला मण्डल ने बी.के हॉस्पिटल के महिला डॉक्टर्स को भी सम्मानित किया और जरूरतमंद मरीजों को फल वितरित किये। वहीं महिला दिवस के सुअवसर पर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का भी तेरापंथ भवन पर शुभारंभ किया गया। इस मौके पर महिला मण्डल की बहनें व विजय नाहटा व तेरापंथ युवक परिषद के सदस्य मौजूद थे।



