घर में चोरी करने वाले आरोपी को अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने किया काबू

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त अपराध मकसूद अहमद के द्वारा अपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने घर में चोरी के मामले में आरोपी अरूण को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना सेक्टर-31 मे रंजित कुमार वासी गाँव विगोपुर जिला वैशाली (बिहार) हाल सेक्टर-31 ने शिकायत दी जिसमें उसने बतलाया कि वह अपने परिवार सहित अपने कमरे में सोया हुआ था। उसकी पत्नी को दरवाजा खुलने की आवाज आयी और जब उसने खडे होकर देखा तो कमरे से कोई भागता हुआ बाहर निकला। जब वो बाहर निकले तब तक चोर मोटरसाईकिल लेकर वहां से भाग गया था। कमरे में आकर जब उन्होने देखा तो एक फोन और 12,500/-रू चोरी होना पाया। जिसपर उन्होने थाना सेक्टर-31 में चोरी की शिकायत दर्ज करवाई।
अधिक जानकारी देते हुए उन्होने बतलाया कि आरोपी अरूण वासी भूड कॉलोनी, फरीदाबाद को सेक्टर-29 से गिरफ्तार किया गया।

पुछताछ में पाया गया कि आरोपी ने नशा की पुर्ति के चोरी की थी और इस पर पहले भी चोरी का मामला फरीदाबाद में दर्ज है। आरोपी से पुछताछ के बाद चोरी किया हुआ फोन और चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए प्रयोग की गई मोटरसाईकिल को बरामद किया है। पुछताछ के बाद माननीय अदालत में पेश कर आरोपी को जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!