गौ तस्करों से हुई मुठभेड़, फायरिंग होने के बावजुद गौवंश से भरी दो गाड़ी पकड़ी

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) 3 जनवरी। लिव फॉर नेशन संगठन और गौ रक्षा दल पलवल ने मिलकर ज्यांट आपरेशन में गौवंश से भरी दो गाड़ी एक स्कार्पियो और एक स्नेटरो पकड़ी, जिसमें सात गौवंश थे। वहीं इस मुठभेड़ में लिव फॉर नेशन संगठन की गाड़ी काफी क्षतिग्रसत हो गई है। गौरतलब हो कि यह संस्थाऐं पहले भी कई गौ तस्करों से गऊ माता को छुड़वानें में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे चुकी हैं। यह संस्था हर समय दिन हो या रात चौकन्ना रहकर गौकशी करने वालों पर अपनी पैनी नजर रखती है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लिव फॉर नेशन संगठन और गौ रक्षा दल पलवल ने एक स्कार्पियो एचआर 55 सी7771 और स्नेटरो डीएल9 सीजी7881 गाड़ी किठवाड़ी के पास अलीगढ़ रोड पर पकड़ी। स्कार्पियो में पांच गाये और दो गाये स्नेटरो गाड़ी में थी। इस मुठभेड़ में लिव फॉर नेशन संगठन की गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं तस्करों द्वारा तकरीबन 20 राऊंड फायरिंग हुई जिसमें एक गोली गऊ रक्षकों की गाड़ी में लगी। अनिल कौशिक, विक्रम ठाकुर, सोनू हिन्दु, शेलेन्द्र, प्रवीण वशिष्ठ, पुनीत वशिष्ठ, गौरव, राहुल बजरंगी, अरूण जोगी, गुलशन, हेमंत आदि गौभक्तों के विशेष प्रयास से दोनों गाडियां पकड़ी गई।



