इंस्पेक्टर से डीएसपी बने नवीन कौशिक का पंडित सुरेंद्र बबली ने किया जोरदार स्वागत

फरीदाबाद, 15 फरवरी : फरीदाबाद के नवीन कौशिक के डीएसपी पदोन्नत होने पर अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेंद्र शर्मा बबली ने उनका सेक्टर 12 स्थित कार्यालय पर जोरदार स्वागत किया। पंडित सुरेंद्र शर्मा बबली ने कहा कि नवीन कौशिक जो कि गुड़गांव में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे अब डीएसपी के रूप में पदोन्नत हो चुके हैं।

ना केवल हमारे बल्कि पूरे फरीदाबाद के लिए बड़ी गर्व की बात है कि हमारे समाज का बेटा आज डीएसपी के पद पर तैनात है। नवीन कौशिक एक इमानदार एवं सच्चे पुलिस अधिकारी हैं और उनके पदोन्नत होने पर समस्त ब्राह्मण समाज को गर्व है। हमारी शुभकामनाएं उनके साथ हैं और हम यह आशा करते हैं कि वह जीवन में और तरक्की करें।

इस मौके पर पंडित सुरेंद्र शर्मा बबली नवीन कौशिक का पगड़ी एवं बुके देकर सम्मान किया। इस मौके पर उनके साथ पंडित ताराचंद वशिष्ठ, विकास कौशिक, विनोद कौशिक, एडवोकेट हरीश पाराशर, कृष्ण पाराशर, करण पाराशर इंजीनियर, मोहित एवं अजय रावत (अज्जू)आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!