इस मौसम की सबसे सर्द रात, अगले 24 घंटे अभी और सताएगी ठंड

नई दिल्ली ! बर्फीली हवाओं की वजह से देश के ज्यादातर हिस्सों में लगातार दो दिन से हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। ठंड रोज नए रिकॉर्ड बना रही है। जहां लोगों को घर ने निकलने नहीं दे रही है वहीं पशु भी ठंड से परेशान हैं। ठंड कई लोगों की जान ले चुकी है। वहीं पशु भी ठंड से मर रहे हैं। दिल्ली में भी रात इस मौसम की सबसे सर्द रात रही। यहां तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। अगले 24 घंटे पारा और गिरने की संभावना है। वहीं कई जगहों पर बारिश की भी संभावना बताई जा रही है। दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार-शनिवार को हल्की बारिश की संभावना है।



