भारत विकास परिषद् संस्कार शाखा द्वारा हरियाणा दक्षिण प्रान्त परिषद् की बैठक का आयोजन

फरीदाबाद। भारत विकास परिषद् संस्कार शाखा द्वारा हरियाणा दक्षिण प्रान्त परिषद् की बैठक का सुन्दर आयोजन अग्रवाल सेवा सदन, सै011 में किया गया जिसमें हरियाणा की 24 शाखाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ परिषद् के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र वधवा, क्षेत्रीय मंत्री राज कुमार अग्रवाल, प्रांतीय अध्यक्ष शमशेर प्रकाश गोयल एवं महासचिव राजीव मलिक द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। बैठक में हरियाणा दक्षिण प्रान्त की सभी 24 शाखाओं के सचिवों ने समाज सेवा के कार्यों की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की व आगे के कार्यक्रमों की रूपरेखा के बारे में जानकारी दी।
बैठक में शाखा द्वारा संचालित संत कबीर गीता विद्या मंदिर स्कूल के बच्चों ने ‘पुलवामा अटैक’ के ऊपर सुन्दर लघु नाटिका प्रस्तुत की, जिसे देखकर पूरे सभागार ने देशभक्ति के नारे लगाते हुए बच्चों की हौंसला अफजाई की।
परिषद् के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र वधवा ने सभी शाखाओं के कार्यक्रमों की प्रशंसा की एवं उनका मार्गदर्शन करते हुए अधिकाधिक समाजसेवा के कार्यक्रम करने का सुझाव दिया। क्षेत्रीय मंत्री राज कुमार अग्रवाल ने सभी शाखाओं को अधिक से अधिक स्थायी प्रकल्प लगाने व जरुरतमंदों की सेवा करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्कार शाखा के अमर बंसल छाडिय़ा, सुरेन्द्र जग्गा,अजय मल्होत्रा, अनूप गुप्ता, संजीव शर्मा, अमर खान, विवेक सरना, सुभाष अग्रवाल, विदुर सोगी एवं रमा सरना, रश्मि जैन, कल्पना अग्रवाल, वन्दना दुआ, विनीता गुप्ता, नुपूर बंसल, नीरज जग्गा, ज्योति गर्ग, सोनिया मल्होत्रा, मीनाक्षी व मीरा माथुर ने योगदान प्रदान किया। कार्यक्रम के अन्त में संस्कार शाखा के अध्यक्ष सुनील गर्ग ने सभी शाखाओं के अधिकारियों का धन्यवाद किया।



