उधारी के पैसे मांगने पर अविनाश उर्फ बंटी की हत्या करने वाला आरोपी राजू एक दिन के पुलिस रिमांड पर

- पुलिस रिमांड के दौरान गहनता से की जाएगी पूछताछ और हत्या में प्रयुक्त चाकू किया जाएगा बरामद
फरीदाबाद : कभी ड्राइवरी, कभी मजदूरी करने वाला 38 वर्षीय आरोपी सुरेन्द्र, राजू पुत्र बिन्देश्वरी प्रसाद निवासी गाँव मेडूवा पुर थाना चरवा जिला कौशांबी (यूपी) हाल मे ईन्दरा कालोनी में किराए पर रहता है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह नशे का आदी है अविनाश उर्फ बंटी जो पहले मसाले का काम करता था, के पैसे उधार थे उसके मांगने पर नशे की वजह से गुस्सा आ गया और चाकू से मार दिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि पहले भी कोई उसका अपराधिक रिकॉर्ड है की नहीं।



