एनआईटी जोन-3 के क्षेत्र में 6 इकाईयां सील की गईं जिन पर करीब 7 लाख रूपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया

फरीदाबाद, 21 अक्टूबर। निगम आयुक्त यशपाल यादव के निर्देश पर नगर निगम फरीदाबाद द्वारा लगातार चलाई जा रही सीलिंग ड्राइव के तहत आज एनआईटी जोन-3 के क्षेत्र में 6 इकाईयां सील की गईं जिन पर करीब 7 लाख रूपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। फरीदाबाद नगर निगम के संपत्ति कर के बकायेदारों पर शिंकजा कसने की मुहिम पिछले कई दिनो से चलाई जा रही है।

निगमायुक्त ने यह भी बताया कि समय रहते इन्होंने बकाया राशि जमा नहीं कराई तो सील की गई इकाईयों की नीलामी करने की कारवाई अमल में लाई जायेगी। आयुक्त ने करदाताओं से अपील की है कि उपरोक्त कठोर कारवाई से बचने के लिये सभी अपने-अपने बकायाजात की अदायगी तुरन्त करें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!