पीरियड्स के बारे में खुलकर चर्चा करने की जरूरत, जागरूकता के लिए हर स्तर पर हों उपाय : चांदनी आज़ाद अली

फरीदाबाद : पीरियड्स यानी माहवारी एक ऐसा विषय है जिसके संबंध में आज भी हमारे समाज में खुलकर बात नहीं की जाती है। पीरियड्स की भुग्तभोगी लड़कियां भी इसपर खुलकर बोलने में शर्माती हैं। जिससे इसके संबंध में लोगों का ज्ञान आधा-अधूरा ही है। इसका परिणाम यह है कि महिलाओं और किशोरियों को माहवारी के दौरान तमाम चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इस चुनौती से पार पाने के लिए जागरूकता के लिए तमाम कार्यक्रम भी होते हैं।
इसी कड़ी में वूमेन्स पॉवर संस्था जोकि एक प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था है और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है, की मेरठ टीम के दवारा गर्ल्स गवर्नमैंट कालेज में मासिक धर्म में महिलाओं और बच्चियों को होने वाली परेशानियां के लिए अवेयरनेस कैम्पिंग शुरू की, जिसमें कॉलेज की लड़कियों और टीचरों ने बहुत ही बढ़ चढ़कर भाग लिया। संस्था की टीम पिछले 3 वर्ष से लगातार महिलाओं को मासिक धर्म में होने वाली परेशानियों के लिए जागरूक कर रही है।
इस बारे में बताते हुए वूमेन्स पॉवर संस्था की फाउंडर प्रेजिडेंट चांदनी आज़ाद अली ने इस बारे में कहा कि, “मासिक धर्म को लेकर शर्म, गरीबी और मासिक धर्म के दौरान भेदभाव करने वाली सोच की वजह से महिलाओं और बालिकाओं के शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। महामारी की वजह से सैनिटरी प्रोडक्ट्स की सीमित उपलब्धता और लॉकडाउन के कारण महिलाओं और बालिकाओं पर बढ़ते दबाव, गरीबी, और आवश्यक सेवाओं को पाने आ रही बाधाओं की वजह से आबादी के बड़े हिस्से पर प्रभाव पड़ा है और इससे चीजें बदतर हुई हैं। हमें इस बाधा को खत्म करना चाहिए और हर लड़की और महिला को सुरक्षित और गरिमा के साथ मासिक धर्म का प्रबंधन करने में मदद करनी चाहिए। हमारी संस्था महिलाओं और बालिकाओं तक सही जानकारी पहुंचाने के लिए अपनी टीम के साथ काम कर रही है और सभी से मासिक धर्म से जुड़ी इन हानिकारक मिथक व वर्जनाओं को तोड़ने और मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता प्रबंधन में निवेश बढ़ाने, मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता फैलाने और संबंधित आपूर्ति तक आसान पहुंच सुनिश्चित करने हेतु साथ मिलकर काम करने का आह्वान कर रही है।
वूमेन्स पॉवर संस्था, मेरठ टीम की हेड अलीशा राणा ने बताया कि उनके साथ इस कैंपेन में साबिरा राणा, जोया राणा, डॉ. ममता सागर, डॉ. राधा रानी, डॉ. पारुल मालिक, डॉ. अमर ज्योति व कॉलेज के टीचर्स मौजूद रहें। वूमेन्स पॉवर फाउंडर प्रैजीडैंट चांदनी आजाद अली का कहना है कि यह सिर्फ शुरुआत है आने वाले समय में मेरठ टीम और भी इस तरह के प्रोग्राम करती रहेगी।



