ए पी स्कूल के हबीबा और गौतम ने लिए 90 प्रतिशत

फरीदाबाद : सेक्टर-23, संजय कालोनी स्थित ए पी सिनियर सैकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने दसवीं और 12वीं कक्षा में बेहतर करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। ए पी स्कूल का 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट 100 प्रतिशत रहा है। जिस पर ए पी स्कूल के चेयरमैन जे पी अग्रवाल तथा डायरेक्टर अमन अग्रवाल ने विद्यार्थियो, शिक्षकों को बंधाई देते हुए इसी तरह से आगे बढऩे को कहा है।

इस बारे में जानकारी देते हुए उन दोनों ने बताया कि कक्षा 10वीं में हबीब और गौतम ने 90 प्रतिशत और वंशिका ने 85 प्रतिशत स्कोर किया है। जिसमें हबीबा ने साईंस में 93 और गौतम ने हिन्दी में 91 प्रतिशत लिए है। वहीं 12वीं में शिवांगी ने कोमर्स में 89 प्रतिशत, अमृता ने साईंस में 90 प्रतिशत और चांदनी ने 89 प्रतिशत अंक लिए है। उन्होंने बताया कि स्कूल में सब्जेक्ट टॉपर शिवांगी ने एकाउंट्स में 97 प्रतिशत और इकों में 85 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल का नाम रोशन किया है। चेयरमैन जेपी अग्रवाल, डायरेक्टर अमन अग्रवाल, प्रिंसीपल भजनलाल अग्रवाल, अध्यापिका बबीता त्यागी, अनुराधा गुप्ता समेत अन्य अध्यापकों ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया और उन्हें आगे बढक़र अपने देश और जिले का नाम रोशन करने का आशीर्वाद दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!