ऑटो ड्राइवरों द्वारा ड्रेस ना पहनने पर होंगे चालान

फरीदाबाद : पुलिस आयुक्त ने अपने कार्यालय में डीसीपी मुख्यालय नीतिश अग्रवाल, डीसीपी ट्रैफिक सुरेन्द्र कुमार, एसीपी ट्रैफिक भगत सिंह, तीनों जॉनों के ट्रफिक एसएचओ व आरएसओ अधिकारियों के साथ मीटिंग की।
मीटिंग में ऑटो चालकों की ड्रेस को लेकर चर्चा हुई। दो दिन बाद से अगर ऑटो चालकों द्वारा डे्रस नहीं पहनी गई तो उनके चालान काटे जाएंगे। वहीं एंडर एज के चालकों के चालान काटने की बात कही गई। नकली हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाकर वाहन चलाने वालों के चालान काटकर वाहन जप्त किए जाएंगे तथा नकली हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए है।



