ऑटो-रिक्शा चालक ने किया युवती से बलात्कार

हैदराबाद ! तेलंगाना के हैदराबाद में एक ऑटो-रिक्शा चालक द्वारा 18 वर्षीय युवती के बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने यहां यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि युवती और उसकी दस वर्षीय बहन आठ दिसंबर की रात अपने संबंधी के घर जाते समय रास्ता भूल गईं। इस दौरान एक ऑटो-रिक्शा चालक ने उन्हें देखा और अपने घर ले आया। हालांकि, इससे ऑटो-रिक्शा चालक की मां नाराज हो गई और उसके छोटे भाई से उन्हें उनके घर छोड़कर आने के लिये कहा। वह भी ऑटो-रिक्शा चलाता है।

आरोपी उन्हें नामपल्ली इलाके में एक स्थान पर ले गया, जहां उसने कथित रूप से किशोरी का बलात्कार किया। पुलिस ने कहा कि इसके बाद वह नौ दिसंबर को उन्हें फलकनुमा रेलवे स्टेशन के पास छोड़कर भाग गया। किशोरी ने किसी तरह अपने एक संबंधी को फोन किया, जिसके बाद उन्हें उनके परिवार से मिलाया गया। पुलिस ने किशोरी के संबंधी की शिकायत पर दोनों भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!