करोना काल में अनाथ हुए बच्चों की मदद के लिए तीनों राइडर्स 18 दिनों तक साइकिल यात्रा करेंगी

  • उपायुक्त यशपाल यादव ने जिमखाना क्लब से हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया

फरीदाबाद : जब किसी में कुछ कर गुजरने का जुनून हो तो वह बड़े से बड़ा काम भी आसानी से कर लेता है। ऐसी कईं मिसालें है जिन्होंने ऐसे कई कारनामे करके दिखाए हैं। इसी जुनून और जज्बे के साथ चेतना, श्रुति रावत, सविता महतो लोगों के लिए मिसाल बनने जा रही हैं। यह तीनों राइडर्स 18 दिनों तक साइकिल यात्रा करेंगी और तीनों करोना काल में अनाथ हुए बच्चों की मदद के लिए साइकिल पर मनाली से श्रीनगर तक लोगों को जागरूक करेंगी। इनमें चेतना सेक्टर-37 फरीदाबाद से, जबकि श्रुति रावत उत्तराखंड और सविता महतो बिहार की रहने वाली हैं। यह तीनों बस का सफर करके मनाली पहुंच चुकी हैं। उपायुक्त यशपाल यादव ने फरीदाबाद जिमखाना क्लब से हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया।

वहीं सेक्टर-9 निवासी प्रतिमा गर्ग ने बताया कि साइकिल से मनाली लेह और श्रीनगर का रास्ता तय करते हुए यह युवतियां करोना महामारी में अनाथ हुए बच्चों को आश्रम के बजाय उनके रिश्तेदार सहारा बने इसके लिए वह लोगों को प्रेरित करेंगी। साइकिल से यह जागरूकता यात्रा 18 दिनों के लिए होगी। इस मौके पर जिला उपायुक्त ने कहा कि चेतना, श्रुति रावत, सविता महतो तीनों अच्छी राइडर्स हैं यह तीनों 1200 किलोमीटर तक साइकिल यात्रा से जागरूकता का संदेश देंगी, जो यह सब हर किसी के बस की बात नहीं।

इस मौके पर पदमश्री लवराज, डायरेक्टर बीआरओ वेस्टर्न सुनील श्रीवास्तव, प्रोत्साहन वेलफेयर से नम्रता रंजना, प्रक्रुति ट्रस्ट से रमा सरना, सामाजिक कार्यकर्ता शरद भसीन, रेनू महेश्वरी, अग्रवाल कॉलेज इंचार्ज वूमेन सेल से ईशा गुप्ता, प्रेसिडेंट लायंस क्लब से जतिन अरोड़ा, दीपक, पम सिंह, संजय सेठी आदि लोगों की उपस्थिति में तीनों राइडर्स को आशीर्वाद व शुभकामनाएं दी और नेक कार्य करने के लिए प्रोत्साहन किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!