फरीदाबाद पुलिस की टीम ने ‘सेफ सिटी’ अभियान के अंतर्गत महिला को छोड़ा गंतव्य स्थान पर

फरीदाबाद : पुलिस महानिदेशक के द्वारा चलाए गए “सेफ सिटी” अभियान के अंतर्गत पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए दुर्गा शक्ति NIT की टीम ने रात्रि के समय एक महिला को उसके गंतव्य स्थान पर पहुंचानें का सराहनीय कार्य किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 जून की रात समय दुर्गा शक्ति की टीम को गस्त के दौरान ओल्ड रेलवे-स्टेशन के पास एक महिला मिली। जिसने बताया कि वह पर्वतीय कालोनी फरीदाबाद की रहने वाली है तथा उसे घर जाने के लिए साधन नहीं मिल रहा। जिस पर दुर्गा शक्ति की टीम ने महिला को सरकारी गाडी से उसके घर तक छोडा गया। महिला व परिजनों ने पुलिस टीम का तहे दिल से धन्यवाद किया है।

सभी को अवगत कराया जाता है कि रात्रि के समय किसी महिला को कोई साधन/पब्लिक ट्रांसपोर्ट नही मिल पा रहा हो और वह अकेली असुरक्षित महसूस कर रही है तो फरीदाबाद पुलिस के कंट्रोल रूम नंबर 9999150000, 0129-2227200 पर संपर्क करके पुलिस की मदद ले सकती है। जिस पर नजदीकी दुर्गा शक्ति, PCR या ERV टीम उस महिला से संपर्क करके सुरक्षित घर/स्थान तक छोड़ेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!