कैबिनेट मंत्री का अधिकारियों को सख्त निर्देश कहा, यमुना रेती चोरी करने वालों के खिलाफ करें सख्त कार्यवाही

फरीदाबाद : प्रदेश के परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा फिर एक्शन मोड में नजर आए। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने जिला फरीदाबाद और पलवल में यमुना के किनारे अवैध रेत चोरी की शिकायत पर यमुना किनारे का औचक निरीक्षण किया। ग्रामीणों की शिकायत के बाद परिवहन मंत्री ने पलवल जिला के गांव राजूपुर और दोषपुर का यमुना के किनारे दौरा किया। आपको बता दें कि खनन मंत्री मूलचंद शर्मा को पलवल के गांव राजूपुर के एरिया में यमुना रेत चोरी किए जाने के सबूत भी मिले हैं।

परिवहन मंत्री का अधिकारियों को सख्त निर्देश कहा यमुना रेती चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करें।

यमुना रेत चोरी होने से सरकार को करोड़ों रुपये की धनराशि का नुकसान हो रहा है। अधिकारियों को सख्त दिशा निर्देश दिए और कहा किसी भी सूरत में अवैध रेत खनन का कार्य बर्दाश्त नहीं है। यमुना में खनन करने वाले माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कई गावों की सरदारी कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा मंत्री से मिली है। ग्रामीणों का आरोप रात के समय यह अवैध रेत खनन का कार्य चलता है और ओवरलोड डंपर से सड़क हादसा का हर समय डर बना रहता है।

ग्रामीणों ने पुलिस पर भी लगाया आरोप कहा पुलिस की देखरेख में अवैध यमुना रेत खुदाई का कार्य हो रहा है। शिकायत के बाद भी पुलिस के संरक्षण में रेती निकलती है।

ग्रामीणों ने परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा का धन्यवाद जताया और कहा कि एक शिकायत मिलने के बाद परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने खुद जाकर यमुना का औचक दौरा किया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!