कोरोना नाशक गतिमान महायज्ञ में तिगांव वासियों ने बढ़-चढक़र लिया हिस्सा

फरीदाबाद : कोरोना नाशक गतिमान महायज्ञ में तिगांव वासियों ने बढ़ चढक़र हिस्सा लिया व मंत्रों सहित यज्ञ में आहुति डाली। इस मौके पर भाजपा के महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष सपना शर्मा, उनकी महासचिव जिला सचिव संगीता नेगी, मंडल अध्यक्ष गजराज कौशिक, गिर्राज त्यागी, सुखबीर आधाना, पंकज पाराशर, ग्रामवासियों आयोजक सुखबीर मलेरणा, आचार्य बांके बिहारी, प्रहलाद बांकुरा संयोजक किसान मोर्चा भाजपा व सभी आयोजकों का फूल-मालाओं से स्वागत किया।
इस मौके पर बोलते हुए सपना शर्मा ने कहा यज्ञ हमारी संस्कृति है और इससे मनुष्यता व संपूर्ण जीवन को शक्ति प्राप्त होती है। समाज को भारतवर्ष तथा पूरे विश्व को यदि विकास के सही मार्ग पर चलना है तो वेदो के बताए हुए मार्ग पर ही चलना पड़ेगा, क्योंकि वह हमारी संस्कृति का मूल है। इस विश्व की संपूर्ण विज्ञान का आधार वेद है। वेद ही हमें यज्ञ द्वारा अपने जीवन को स्वस्थ और बेहतर बनाने में मदद करते हैं। कोरोना नाशक गतिमान यज्ञ का आयोजन करने वाले सुखबीर मलेरणा तथा आचार्य बांके बिहारी समाज के लिए जो यह परिश्रम और दान कर रहे हैं उसका निश्चित ही परिणाम आ रहा है। कोरोना नाशक गतिमान महायज्ञ से प्रेरणा लेकर फरीदाबाद में जगह-जगह लोग हवन कर रहे हैं। जब से फरीदाबाद में लोगों ने हवन यज्ञ करना प्रारंभ किया है फरीदाबाद में कोरोना के पेशेंट बढऩे बंद हो गए हैं। लोगों के स्वास्थ्य में बहुत तेजी से सुधार आया है। यह मानवता के लिए किया जाने वाला सबसे उत्तम कार्य है।



