‘कोरोना महामारी की महाभारत’ छिड़ी है, लोग मर रहे हैं, पर मोदी जी मोर को दाना चुगा रहे हैं : रणदीप सुरजेवाला

जींद (हरियाणा) ! 24 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि ‘महाभारत का युद्ध 18 दिन चला था, कोरोना से युद्ध जीतने में 21 दिन लगेंगे।’ 166 दिन बाद भी समूचे देश में ‘कोरोना महामारी की महाभारत’ छिड़ी है। लोग मर रहे हैं, पर मोदी जी मोर को दाना चुगा रहे हैं।

कोरोना से युद्ध तो जारी है, पर सेनापति नदारद हैं। कोरोना से लड़ाई में मोदी सरकार पूरी तरह नाकारा साबित हुई है। महामारी की विभीषिका में भाजपा ने देश के लोगों को अपने हाल पर छोड़ दिया है। ये बातें कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने हरियाणा के जींद में एक कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होेंने कहा कि जिस प्रकार रोम जल रहा था और नीरो बंसी बजा रहा था, उसी तरह देश कोरोना के कारण गर्त में जा रहा है और हमारे प्रधानमंत्री मोर को दाना चुगा रहे हैं। सुरजेवाला ने कहा कि भारत आज दुनिया की ‘कोरोना कैपिटल’ बन गया है।

देश कोरोना के मामले में दुनिया में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना संक्रमण के 90,633 केस आए हैं। दुनिया के और देशों में 24 घंटे में दस हजार से ज्यादा केस नहीं आए हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन कोरोना से मृत्यु दर में भारत पहले नंबर पर आ गया है। यहां पर मृत्यु दर 1,016 तक पहुंच गई है। यहां 29 दिन में संक्रमण दोगुना हो रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!