कोविड केयर सेंटर में आग से 9 लोगों की मौत !

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा स्थित होटल में आग लग गई ! फायर टेंडर ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है ! इस होटल का इस्तेमाल कोविड सेंटर के रूप में किया जा रहा था ! होटल के अंदर फंसे अन्य लोगों को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि 9 लोगों की मौत हो गई है ! ये हादसा होटल स्वर्ण पैलेस में हुआ है ! होटल में 40 लोगों के होने की खबर थी ! इसमें 30 कोरोना मरीज और 10 लोगों का हॉस्पिटल स्टाफ था !

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर भी काबू पा लिया गया है ! घायलों को इलाज के लिए पास के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है ! मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी खुद इस पूरे हादसे पर नजर बनाए हुए हैं और उन्होंने प्रशासन को घायलों को बेहतर इलाज का निर्देश दिया है ! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम से बात की है और हर संभव मदद का भरोसा दिया है ! पीएम मोदी ने इस घटना पर दुख जताया है ! फिलहाल आग पर काबू पाने के बाद पूरी बिल्डिंग को खाली कर दिया है और मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है !

विजयवाड़ा के पुलिस कमिश्नर ने बताया, ‘सुबह करीब 5:09 बजे आग लगने की सूचना मिली, 25-30 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया ! होटल में फंसे 15-20 लोगों को बचाया गया है और दूसरे निजी अस्पताल में भेजा गया ! कुछ की हालत अस्पताल में गंभीर है ! करीब 30 कोविड मरीज और 10 अस्पताल स्टाफ बिल्डिंग में फंसे थे !’

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!