कोविड-19 वार्ड से भागा कैदी !

कोटा, 18 अक्टूबर ! राजस्थान के बूंदी में जिला अस्पताल के कैदियों वाले कोविड-19 पृथक-वास वार्ड से 32 वर्षीय एक कैदी फरार हो गया। उसे आयुध अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया था और न्यायिक हिरासत में लेने के बाद वार्ड में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले के लाखेरी इलाके का रहने वाला लाखन बावरी शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात फरार हुआ। पुलिस उसे पकड़ने के प्रयास कर रही है।

पुलिस ने बताया कि बावरी को बृहस्पतिवार को आयुध अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया था और अगले दिन उसे अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। लेकिन जेल भेजने से पहले आरोपी के नमूनों को कोविड-19 जांच के लिए भेजा गया और रिपोर्ट आने तक उसे जिला अस्पताल में कैदियों के पृथक-वास वार्ड में भर्ती कराया गया था। बूंदी शहर के क्षेत्राधिकारी लोकेंद्र पालीवाल ने बताया कि आरोपी संभवत: वार्ड की खिड़की के रास्ते भागा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!