क्राइम ब्रांच सेंट्रल ने नशीला पदार्थ बेचते हुए एक आरोपी को काबू किया

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच सेंट्रल ने नशीला पदार्थ बेचते हुए एक आरोपी को काबू किया है। आरोपी की पहचान सतपाल पुत्र जतन निवासी पलवल के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता सुबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम को सूचना मिली थी कि सेक्टर 58 थाना एरिया में एक आरोपी गांजा लेकर बेचने की फिराक में घूम रहा है। सेक्टर 58 एरिया में पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को काबू किया गया जिसके पास से मौके पर 3 किलो 950 ग्राम गांजा बरामद हुआ जिस पर आरोपी के खिलाफ मामला एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना सेक्टर 58 में दर्ज कराया गया।

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है रिमांड के दौरान आरोपी से गांजा के नेटवर्क के बारे में पूछताछ की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!