क्राइम ब्रांच 56 ने चैकिंग के दौरान चोरी की गाड़ी अर्टीका सहित आरोपी संदीप को दबोचा

फरीदाबाद : पुलिस प्रवक्ता सुबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को चैकिंग के दौरान क्राईम ब्रांच 56 की पुलिस टीम ने अर्टीका गाडी सहित फरीदाबाद के गांव अलमपूर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी संदीप गांव अतरोर मछली जोनपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।

क्राइम ब्रांच टीम नाका पर चैकिंग कर रही थी। आरोपी संदीप गाडी अर्टीका लेकर आया जिससे चैक करने पर आरोपी से गाडी का कोई भी कागजात नही मिला। चैकिंग के दौरान पता चला कि आरोपी ने गाडी को इटावा उत्तर प्रदेश से चोरी की थी। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने इको गाडी को थाना सारन से बीते 31 अक्टूबर को, एक वैगनआर गाडी को थाना एनआईटी से 15 अक्टूबर को तथा एक स्कूटी थाना मुजेसर से 30 अगस्त को चोरी की थी। आरोपी को थाना धौज में चोरी की धारा आईपीसी 379,411 में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है। आरोपी से गाडी अर्टीका, वैगनआर, इको और एक स्कूटी बरामद हुई है। आरोपी नशे का आदि है अपने नशा पूर्ति के लिए चोरी करता है। आरोपी को आज पेश अदालत कर नीमका जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!