राम आहूजा की अध्यक्षता में पंचनद सांस्कृतिक ट्रस्ट की सभा का आयोजन

फरीदाबाद : पंचनद सांस्कृतिक ट्रस्ट की सभा का आयोजन राम आहूजा की अध्यक्षता में बाँके बिहारी मंदिर 5 नंबर फरीदाबाद में किया गया। रमणीक प्रभाकर, महन्त ललित गिरी गौस्वामी व अशोक अरोड़ा ने राम आहूजा का फूलों का गुच्छा, शाल और माला पहनाकर स्वागत किया। श्री प्रभाकर ने सभी मेंबर्स को अपने परिचय देने का आग्रह किया तथा सभा की गतिविधि को आगे बढ़ाया।
सभी मेंबर्स की सहमति से राम आहूजा ने रमणीक प्रभाकर को प्रधान, हरीश ऋषि को महासचिव व विनोद कुमार गर्ग को कोषाध्यक्ष घोषित किया गया। नई कार्यकारिणी भी जल्द घोषित की जाएगी।
राम आहूजा ने बताया कि पंचनद सांस्कृतिक ट्रस्ट को दिसंबर, 2015 में स्वर्गीय अश्विनी चोपड़ा ने बनाया था, परंतु कुछ कारणवश व उनके अस्वस्थ रहने के कारण आगे ये ट्रस्ट बढ़ न सकी। इस ट्रस्ट को बनाने का एक ही उद्देश्य था अपनी पंजाबी संस्कृति को बचाना। उपस्थित सदस्यों ने आश्वासन दिया कि इस संस्था को निस्वार्थ आगे बढ़ाएंगे व जो लक्षय तय किया गया है उसे हासिल करेंगे।

महन्त ललित गिरी गौस्वामी ने कहा आहूजा आप सभी को गाइडेन्स या दिशा-निर्देश देते रहे हम सभी उसका पालन करेंगें। रमणीक प्रभाकर ने समय पर आने व अपना कीमती समय देने के लिए सबका आभार व्यक्त किया।
सभा में सर्व संजय दत्ता, सुनील सचदेवा, तेजीश प्रभाकर, जगदीश शर्मा, सुनील कोहली, अशोक गाँधी, कृष्ण कुमार मूंगा, ज्योति सेंग, कैलाश मोदगिल, सतीश आर्या, अशोक अरोड़ा, राजेंदर कपूर, अनिल कालड़ा, जुगल किशोर मनन, बलदेव रत्रा, मिंटू बाली, आई एस भट्टी, के. जी. गुलाट, नेहा अरोड़ा आदि सम्मलित थे।



