खजाना कार्यालय फरीदाबाद में हरियाणा प्रदेश सेवानिवृत्त पेंशनरों के लिए आठ जुलाई को लगेगा मोबाईल नवीनीकरण कैंप : संजय छौकर

  • प्रातः 10: 00 बजे से दोपहर 1: 00 बजे तक आयोजित किया जाएगा कैंप

फरीदाबाद, 30 जून। जिला खजाना अधिकारी संजय छौकर ने बताया कि हरियाणा प्रदेश सेवानिवृत्त पेंशनरों के लिए आठ जुलाई को मोबाईल नवीनीकरण कैंप का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला खजाना कार्यालय में लगने वाले इस शिविर का समय प्रातः 10:00 बजे से दोपहर एक बजे तक रहेगा। इस शिविर में हरियाणा सरकार से सभी सेवानिवृत पेंशनरों के मोबाइल नंबर अपडेट किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि यह कैंप उन पेंशनरों के लिए अति उपयोगी साबित होगा जिनका मोबाइल नंबर उनके व्यक्तिगत ऑनलाईन पेंशन दस्तावेज पर खजाना कार्यालय में रजिस्टर नहीं हैं। मोबाइल नंबर रजिस्टर होने पर उन्हें हरियाणा सरकार द्वारा किसी भी प्रकार की पैंशन संबंधित जानकारी खजाना कार्यालय से आसानी से प्राप्त हो सकती है। ऐसे में उन्होंने जिला खजाना कार्यालय फरीदाबाद व उप खजाना कार्यालय बल्लभगढ़ से पेंशन प्राप्त कर रहे सभी पेंशनरों से अपील की है कि वह आठ जुलाई को प्रातः 10 बजे पहुंचकर अपना मोबाईल नंबर रजिस्टर अथवा नवीनीकरण अवश्य करवाएं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!