वाहन चोर गिरफ्तार, अपराध शाखा सेक्टर 30 की टीम ने मोटरसाईकिल की बरामद

फरीदाबाद : पुलिस चौकी पर्वतीय कालोनी में सुदीप वासी पर्वतीय कालोनी फरीदाबाद ने दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 27 जून को सुबह समय करीब 11.30 बजे कोई नामपता नामालुम व्यक्ति उसकी मोटरसाइकिल चुरा ले गया। जिस संबंध में थाना सारन मे चोरी से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने कार्रवाई करते हुए फहीम(20) वासी गांव धौज को आगरा कैनाल रोड से मोटरसाईकिल सहित गिरफ्तार किया है।
पुछताछ में सामने आया कि आरोपी नशा करने का आदी है व नशा पुर्ति के लिए उसने यह मोटरसाईकिल चुराई थी। जिस पर पूर्व में भी 4 मामले चोरी के दर्ज है। जिसको माननीय न्यायलय मे पेश कर जेल भेजा गया है।



