खेल जगत को बर्बाद कर देगी भाजपा की राजनीति : कांग्रेसी

  • खिलाडिय़ों के उत्थान के लिए खर्च होने वाले बजट कोटे से 230 करोड़ रुपए क्यों घटा दिए गए?
  • कांग्रेसियों ने कहा, औछी राजनीति छोडक़र देश के लोगों की भलाई के लिए काम करे भाजपा

फरीदाबाद 7 अगस्त : नरेन्द्र मोदी ने राजीव गांधी खेल रतन पुरस्कार का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद रतन पुरस्कार किए जाने का सम्मान करते हैं लेकिन मोटेरा स्टेडियम का नाम बदलकर मोदी स्टेडियम नाम रखा गया और अरुण जेटली स्टेडियम नाम रखा गया उसकी कड़ी शब्दों में निंदा करते हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फरीदाबाद लघु सचिवालय के सामने कोरोना नियमों को ध्यानों में रखते हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।

कांग्रेसियों का कहना था कि भाजपा सरकार दोगली नीति के तहत सिर्फ नाम बदलकर देश की जनता को गुमराह कर रही है। सरकार को अपनी यह औछी राजनीति छोडक़र जनता को यह बताना चाहिए कि देश के बजट में खिलाडिय़ों के उत्थान के लिए खर्च होने वाले बजट कोटे से 230 करोड़ रुपए क्यों घटा दिए गए? कांग्रेसियों का कहना है कि भाजपा की राजनीति खेल जगत को बर्बाद कर देगी। कांग्रेस कार्यकर्ता मांग करते है कि खिलाडिय़ों के परिवार को स्कूली खर्चा, स्वास्थ्य खर्चा और उनकी पेंशन बनाई जाए।

शांतिपूर्ण प्रदर्शन में कांग्रेस प्रवक्ता सुमित गौड, कांग्रेसी नेता विजय कौशिक, पूर्व जिला अध्यक्ष गुलशन बग्गा, अशोक रावल, अनिल नेताजी, स. सुरेन्द्र सिंह, रूपा गौतम, नरेश शर्मा, श्रवण माहेश्वरी, एन. के. तिवारी, भरत अरोड़ा आदि लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!