गरीबों को उजाडने से पहले बसाने का काम करे सरकार : सचिन तंवर

फरीदाबाद 15 फरवरी। जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय सचिव युवा सचिन तंवर ने कहा कि पटेल नगर एवं प्रेम नगर झुग्गी बस्तियों को सरकार उजाडऩे से पहले बसाने की व्यवस्था करनी चाहिए तोडफ़ोड़ की कार्यवाही किए जाने से मात्र 5 दिन पूर्व नोटिस दिए गए हैं, जोकि बहुत कम समय है। पटेल नगर एवं प्रेम नगर झुग्गी में हजारों लोगों रहते हैं जोकि करीब 45 वर्षों से पटेल नगर एवं प्रेम नगर की झुग्गियों में रहते हैं उनको हटाने के लिए मात्र 5 दिन का समय दिया जाना बेमानी है। सरकार को गरीब एवं बेसहारा लोगों को बसाने का काम करना चाहिए न कि उजाडऩे का। इन झुग्गी-बस्तियों में बिजली, पानी यहां तक कि इनके वोटर आई कार्ड जैसी सभी सुविधाएं दी जा रही हैं सरकार को पटेल नगर एवं प्रेम नगर को उजाडऩे से पहले बसाने की व्यवस्था करनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!