गांव सोतई आईएमटी फरीदाबाद में श्री राम जानकी सेवा संगठन ने वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया

फरीदाबाद : गांव सोतई आईएमटी फरीदाबाद में श्री राम जानकी सेवा संगठन ने वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। बीजेपी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुखबीर मलेरना ने वट वृक्ष लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर संगठन के कार्यकारणी सदस्य देवदत्त शर्मा ने अपने संबोधन ने कहा कि आज निरंतर रूप से बढ़ती हुई गाडिय़ों व उद्योगों के कारण हवा बहुत दूषित हो चुकी है, जिसके कारण बहुत सी सांस और फेफड़ों की बीमारियों में वृद्धि हुई है। यह सब इसी तरह चलता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब वातावरण की हवा हमारे सांस लेने योग्य भी नहीं रहेगी।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी देश के प्रत्येक व्यक्ति की है। श्री राम जानकी सेवा संगठन पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए इस तरह के वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन समय-समय पर करता रहता है और यह निरंतर जारी रहेगा।



