गुरुग्राम में फ्लाईओवर का हिस्सा गिरा, 3 मजदूर घायल

गुरुग्राम : दिल्ली से सटे गुरुग्राम में निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिर गया। गुरुग्राम के द्वारका एक्सप्रेस वे पर बन रहें निर्माणधीन फ्लाईओवर के एक हिस्से के गिरते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। यह घटना गांव दौलताबाद के पास की हैं। जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में तीन मजदूर घायल हो गए हैं जिन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल तीन श्रमिकों में से दो की पहचान राजन प्रताप और दीपांकर के रुप में की गई है। बताया जा रहा है कि निर्माण कार्यों के दौरान सुरक्षा को लेकर लापरवाही बरती जा रही थी।

बता दें कि यह फ्लाईओवर खेडक़ीदौला टोल प्लाजा से शिव मूर्ति तक बनाया जा रहा हैं। इस तरह का हादसा पहले 20 अगस्त 2020 की रात सोहना गुरुग्राम रोड पर हो चुका है। यहां पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक स्लैब गिर गया था। फिलहाल मौके पर प्रशासन के टीम पहुंची है। यह पता लगाया जा रहा है कि इसके नीचे कोई मजदूर दबा तो नहीं है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!