फरीदाबाद जिला बैंडमिंटन एसोसिएशन द्वारा जिला रैंकिंग टूर्नामेंट का आयोजन

फरीदाबाद, 5 जनवरी। फरीदाबाद जिला बैंडमिंटन एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रथम जिला रैंकिंग टूर्नामेंट का आगाज हो गया। टूर्नामेंट का शुभारंभ के एल मेहता शिक्षण संस्थान के चेयरमैन आनन्द मेहता द्वारा किया गया। इस अवसर पर फरीदाबाद जिला बैंडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव संजय सपरा ने आए हुए अतिथियों बी.आर भण्डारी, जे.एस. जाखड़ व अलका चुग का बुक्के देकर स्वागत किया। टूर्नामेंट में 150 के करीब प्रतिभागी शिरकत कर रहे है। मैचों में अन्डर-17 गल्र्स सिंगल प्रतियोगिता में संजना शर्मा ने पलक चंदीला को 15/9, 15/5 के सीधे सैटों में हारकर सेमीफाईनल में प्रवेश किया। वहीं अन्डर-17 लडक़े सिंगल वर्ग में पुष्पम ने आदित्य को हराया।
टूर्नामेंट का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि आनन्द मेहता ने कहा कि जिला बैंडमिंटन एसोसिएशन की खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने की यह अच्छी पहल है तथा इस पहल के सकारात्मक परिणाम निकट भविष्य में देखने को मिलेगें। उनका कहना था कि यह खुशी की बात है कि फरीदाबाद राष्ट्रीय व अन्र्तराष्ट्रीय स्तर के बैंडमिंटन खिलाड़ी तैयार करके दे रहा है। श्री मेहता ने सभी प्रतिभागियों को आश्वासन दिया कि जो खिलाड़ी अच्छा परफोरमेंस देगा उसको हर स्तर पर बैंडमिंटन एसोसिएशन द्वारा मदद की जाएगी। हरियाणा बैंडमिंटन एसोसिएशन के टैक्नीकल एडवाईजर बी.आर. भण्डारी ने कहा कि फरीदाबाद में जब से डा. अमित भल्ला व संजय सपरा ने कमान संभाली है तब से फरीदाबाद में बैंडमिंटन का आधारभूत ढांचा मजबूत किया गया है। उन्होंने प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।



