संतोष यादव भारत यूथ लीडरशिप अवार्ड से हुए सम्मानित

दिल्ली/फरीदाबाद। दिल्ली के कॉन्सटीटयूशन क्लब में भारत गौरव अवार्ड फाउंडेशन के महासचिव संदेश यादव के नेतृत्व में युवाओं की राजनीति में भागीदारी को लेकर कार्यक्रम में रखा गया। जिसमें भारतीय राजनीति के विभिन्न क्षेत्र में युवा समाजसेवियों को केंद्रीय राज्यमंत्री, आई एस और अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर युवा समाजसेवी संतोष यादव को भी सम्मानित किया गया। संतोष यादव ने कहा कि आज राजनीति में बदलाव की जरूरत है, राजनीति में युवा जितना अधिक बढ़-चढक़र हिस्सा लेगा देश उतना ही तरक्की पर जाएगा और राष्ट्रनिर्माण में युवाओं की भागीदारी होगी। संतोष यादव ने कहा कि इस सम्मान के लिए युवा समाजसेवी भारत गौरव संदेश यादव, उनकी पूरी टीम, सभी केंद्रीय मंत्री और प्रशाशनिक अधिकारियों को तहेदिल से आभार प्रकट करता हूँ।

इस मौके पर भारत गौरव अवार्ड फाउंडेशन द्वारा पूरे देश से 21 युवाओं को सम्मानित किया गया और युवाओं की राजनीति में भागीदारी को लेकर बुद्धिजीवी लोगों ने विचार प्रकट किए। युवा समाजसेवी संतोष यादव सामाजिक कार्य के लिए पहले भी हरियाणा गौरव अवार्ड, भारत गौरव अवार्ड और कई आईपीएस और आईएएस अधिकारियों और केंद्रीय मंत्री भारत सरकार द्वारा सम्मानित हो चुके हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!