चोरी के आरोप में क्राइम ब्रांच ने तीन नशेड़ीयों को दबोचा

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच सेक्टर 85 की टीम ने चोरी के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सूरज, सोनू और सूरज उर्फ चुन्नू का नाम शामिल है। तीनों आरोपी फरीदाबाद की भीम बस्ती के रहने वाले हैं। आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर 17 में चोरी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है जिसमें आरोपियों ने थाना सेक्टर 17 एरिया से एक सैमसंग एलईडी तथा पैसे चुराए थे।

पुलिस आयुक्त ओप ी सिंह ने जिले में चोरी की वारदातों पर लगाम कसने के लिए इसमें शामिल अपराधियों की जल्द से जल्द धरपकड़ करने के दिशा निर्देशों दिए हैं जिसके तहत कार्य करते हुए क्राइम ब्रांच 85 की टीम ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों के कब्जे से एक सैमसंग एलईडी तथा 1500 रुपए नकद बरामद किए हैं। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशा करने के आदि हैं और नशे की लत के चलते ही उन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पूछताछ पूरी होने के पश्चात पुलिस द्वारा आरोपियों को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!