जमीन विवाद में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या !

जयपुर, 26 अक्तूबर ! राजस्थान के भरतपुर जिले में जमीन विवाद में 56 साल के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। पुलिस के अनुसार यह घटना डीग उपखंड के गांव गिरपेह में हुई जहां जमीन संबंधी पुराने विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस भिड़ंत के बीच किसी ने गोली चला दी जो जम्मन सिंह की पीठ में लगी। उसे नजदीक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। गोली चलाने वाले की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!