जिला उपायुक्त के साथ लोकसभा निगरानी समिति के संयोजक ओमप्रकाश रैक्सवाल की बैठक हुई

फरीदाबाद ! लोकसभा निगरानी समिति के संयोजक ओमप्रकाश रैक्सवाल की जिला उपायुक्त के साथ लघु सचिवालय पर एक समीक्षा बैठक हुई। जिसमें ज़िले की 6 विधानसभाओं के एमिनेंट पर्सन भी उपस्थित रहे। बैठक में सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों के निपटारे पर विस्तार से चर्चा हुई। 6 विधानसभाओं के एमिनेंट पर्सन अपनी-अपनी विधानसभा के अनुसार लंबित शिकायतों की सूची जिला उपायुक्त यशपाल यादव को सौपेंगे। जिसे जिला प्रशासन देखेगा की अब-तक लंबित मामले क्यों नहीं निपटाए गए हैं।
लोकसभा निगरानी समिति के संयोजक ओमप्रकाश रैक्सवाल ने बताया कि सभी लंबित मामलों का जिला उपायुक्त यशपाल यादव स्वंय संज्ञान लेंगे और देखेंगे की यदि किसी समस्या का लंबे समय से निपटारा नहीं हो पाया है तो उसकी क्या वजह है। इस में किसी कर्मचारी की लापरवाही है या फिर कोई और वजह। उन्होंने कहा कि सीएम विंडो पर आने वाली शिकायत को लेकर माननीय मुख्यमंत्री मनोहर लाल बहुत ही संजीदा हैं। वो चाहते हैं की आम आदमी को अपनी शिकायतों के लिए अधिकारियों के चक्कर न काटने पड़े। बल्कि उनकी समस्या का समाधान बिना खर्ची-पर्ची के घर बैठे ही हो जाए। जिला प्रशासन भी सीएम विंडो की शिकायत को लेकर संवेदनशील है और वो चाहता है की आम आदमी की समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर हो। उसे किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
इस मौके पर सभी 6 विधानसभाओं के एमिनेंट पर्सन आरएन सिंह, मनोज वशिष्ठ, सुधीर नागर, अनिल प्रताप सिंह, ऋषि चौधरी, वज़ीर सिंह डागर, राजेश अरोड़ा, राकेश कुमार मौर्या, रमेश भारद्वाज, राकेश खटाना, महावीर सैनी, राकेश नर्वत मौजूद रहे। इस मौके पर लोकसभा निगरानी समिति के संयोजक ओमप्रकाश रैक्सवाल ने जिला उपायुक्त यशपाल यादव की प्रशंसा करते हुए कहा की ये फरीदाबाद का सौभाग्य रहा है की कोरोना के शुरू होते ही उनकी यहा पर नियुक्ति हो गई और उनकी कार्यकुशलता के चलते इतनी बड़ी महामारी से लड़ने में फरीदाबाद कामयाब रहा। उन्होंने कहा कि श्री यादव ने लॉकडाउन के समय शहर को बहुत ही अच्छे तरीके से संभाला। चाहे आम आदमी को जरूरत का समान उपलब्ध करना हो, संक्रमितों के लिए क्वारंटाइन सेंटर की व्यवस्था या फिर बेसहारा लोगों को पका भोजन उपलब्ध कराने के साथ-साथ प्रवासी मजदूरों को उनके घर रेल और बस से घर भिजवाने जैसी व्यवस्था करना। सभी का समाधान उन्होंने बहुत ही कार्यकुशलता से किया है जिससे फरीदाबाद शहर इस भयानक माहमारी से लड़ते हुए। एक बार फिर से आगे बढ़ने के लिए तैयार हो गया है।



