दिल्ली मथुरा रोड स्थित कैली गांव बल्लभगढ़ मे मंदिर स्थापना महोत्सव एवं हनुमान जन्मोत्सव आगामी 16 अप्रैल 2022 को मनाया जाएगा

फरीदाबाद, 12 अप्रैल। श्री सालासर बालाजी एवं खाटू श्याम मंदिर 41 किलोमीटर दिल्ली मथुरा रोड स्थित कैली गांव बल्लभगढ़ मे मंदिर स्थापना महोत्सव एवं हनुमान जन्मोत्सव आगामी 16 अप्रैल 2022 को मनाया जाएगा
इसकी तैयारियों को लेकर एक बैठक का आयोजन हुआ। अरुण बजाज, पारसमल सांड, प्रेम प्रकाश गुप्ता, गौतम चौधरी, वी एस चौधरी के निर्देशन में मंदिर के प्रधान पवन वशिष्ठ ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और तैयारियों का जायजा लिया। सभी लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई आगामी कार्यक्रम में भजन संध्या, भंडारा प्रसाद, निशान यात्रा, फूल बंगला व अन्य सजावट व कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं को बढ़-चढक़र भाग लेना है, इस बाबत सभी को जिम्मेदारी सौंपी गई। इस कार्यक्रम में केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर व परिवहन मंत्री पं.मूलचंद शर्मा विशिष्ठ अतिथि तथा विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में नगर निगम आयुक्त यशपाल यादव तथा रेवाड़ी विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रो. प्रमोद भारद्वाज उपस्थित रहेगें।
मनमोहन शर्मा ने बताया कि कोरोना काल के बाद इस साल हनुमान जन्मोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया जाएगा। हनुमान जी महाराज बुद्धिमता वीरता व सेवा की प्रतिमूर्ति है और भक्तों को भी आशीर्वाद देते हैं।
पूजन आदि कार्य पंडित जेठमल इंदौरिया,पंडित लक्ष्मी नारायण शर्मा, पंडित किशन लाल शर्मा की देखरेख में संपन्न होगा। मंदिर के प्रधान पवन वशिष्ठ ने बताया कि सुंदरकांड का पाठ संकट मोचन हनुमान मंडल के द्वारा किया जाएगा। आमंत्रित भजन कलाकार कमिता राठौर, योगेश तिवारी, मुकेश सोनी, मनीषा सैनी के द्वारा प्रस्तुत किए जाएंगे। वृंदावन के कलाकारों के द्वारा भव्य फूल बंगला मुख्य आकर्षण होगा।

बैठक में मुख्य रूप से भाग लेने वाले प्रधान पवन वशिष्ठ, मनमोहन शर्मा, धीसा राम खंडेलवाल, सतपाल यादव, ललित गर्ग, पं कन्हैयालाल शर्मा, मदनगोपाल बंसल, दीपक राठौड़, अशोक रावत, बृज भूषण गर्ग, महेश खंडेलवाल, शंभू नाथ पांडे, अनुज मिश्रा, कपिल शर्मा, उत्तम राज शर्मा, सुनीता, रेखा आदि लोग उपस्थित रहे।



