जनता की नजरों में एन.आई.टी. 86 के विधायक नीरज शर्मा फरीदाबाद के सबसे प्रिय नेता !

लोगों का कहना है कि विपक्ष में होते हुए भी जनता की भलाई के लिए विधायक नीरज शर्मा ने भरपूर काम करवाया और आगे भी करवाते रहेंगे।

फरीदाबाद : एन.आई.टी. 86 विधानसभा में जगह-जगह जनता का समर्थन कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा को मिल रह है। पिछले दिनों समाजसेवी प्रदीप राणा, कांग्रेसी नेता विजय प्रताप, सेक्टर-55, गांव बंधवाड़ी, डबुआ कालोनी व जवाहर कालोनी के लोगों ने अपना पूर्ण समर्थन विधायक नीरज शर्मा को दे दिया है। लोगों का कहना है कि जिस तरह विधायक नीरज शर्मा एन.आई.टी.-86 विधानसभा की जनता के लिए खड़े रहते हैं वह बहोत ही सराहनीय है।

जनता कालोनी निवासी सुनील गौतम, विकास, राहुल आदि ने कहा कि यदि एन.आई.टी. विधानसभा में विकास करवाना है तो सभी को मिलकर विधायक नीरज शर्मा का साथ देना होगा और उन्हें भारी मात्रा में वोट दिलवाकर जिताना होगा।

जवाहर कालोनी निवासी योगेश, रमेश, दिनेश, सचिन आदि ने कहा कि विधायक नीरज शर्मा हर समय लोगों की सेवा के तत्पर रहते हैं, उनके घर के दरवाजे 24 घंटे लोगों की सेवा व उनकी समस्याओं के लिए खुले रहते हैं। विधायक जी से जो भी काम कहा जाता है वह एक सप्ताह के अंदर-अंदर पूरा करवा दिया जाता है तो ऐसे विधायक को हम अपना पूर्ण समर्थन देते हैं।

एन.आई.टी. 86 के विधायक नीरज शर्मा हर रोज जगह-जगह जनसंपर्क अभियान चलाये हुए हैं इसी कड़ी में विभिन्न जगहों पर उनका जोरदार स्वागत किया गया व पूर्ण समर्थन दिया गया।

जनसंपर्क के दौरान 27 फिट रोड डबुआ कॉलोनी में सुरेंद्र कोच के यहां बैठक संपन्न हुई।

जनसंपर्क के दौरान पाली में प्रवीण के द्वारा गाजीपुर कॉलोनी में सभा का आयोजन किया गया।

विधायक नीरज शर्मा गांव बंधवाडी में बाबा गौड़दिया दास समूह द्वारा आयोजित रागनी भंडारे में उपस्थित हुए।

यादव सभा द्वारा आयोजित श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर विशिष्ट अथिति के रूप में विधायक नीरज शर्मा गांधी कॉलोनी में उपस्थित हुए। यादव सभा के (प्रधान) हरीबाबू यादव, (सचिव) रविन्द्र यादव, कैलाश यादव एवं कमेटी के समस्त जनों ने विधायक का स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!