बसपा ही कर सकती है बाबा साहब के सपनों को पूरा : मनोज चौधरी

फरीदाबाद : बहुजन समाज पार्टी जिला फरीदाबाद यूनिट के तत्वाधान में भारतीय संविधान के रचयिता, नारी के मुक्तिदात, ज्ञान के सूर्य, विश्वरत्न, बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर का 131वां जन्मदिवस जिलास्तरीय समारोह के रूप में डॉ अंबेडकर भवन, रामनगर, बाटा मोड़, मैन मथुरा रोड फरीदाबाद के प्रांगण में बड़े धूमधाम से मनाया।
इस अवसर पर सरदार उपकार सिंह जिला जॉन प्रभारी, टीकम सिंह गौतम, रामवीर गोर्ड, डॉ राम सिंह, सुरेन्द्र वशिष्ठ, एन पी सिंह बघेल, जरनैल सिंह, अशोक शास्त्री, बृजभूषण कर्दम, लक्ष्मन सिंह, गीता आलोक, जगदीश आर्य, जितेन्द्र गौतम, मास्टर हरेन्द्र, नीरज गौतम, भूप सिंह चौहान, राजपाल बौद्ध, महावीर सिंह, राजपाल मेहरा, के एल गौतम, राजकुमार, शिव लाल, शिबू सिंह, रामनिवास, सुनील कुमार सहित सैकड़ो लोगों ने कार्यक्रम भाग लिया और बाबा साहेब को पुष्प अर्पित कर उनको याद किया।
समारोह की अध्यक्षता करते जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जैसा महान व्यक्ति दूसरा इस देश में तो क्या दुनिया में भी नहीं होगा। बाबा साहेब ने करोड़ों लोगों को मनुष्य होने का अधिकार दिलाया था। भारत में जब लोग मुगलों और अग्रेजों के गुलाम थे, तब हजारों जातियों में बंटे हुए थे। दलित लोग उनके भी गुलाम थे, और इंसान को इंसान नहीं समझा जाता था। बाबा साहेब ने देश में यह काम शिक्षा के दम पर किया था, इसीलिए उन्होंने आजीवन अपने लोगों को शिक्षित होने, संघर्ष करने और संगठित रहने का मंत्र दिया।
उन्होंने कहा आज की सरकार बाबा साहेब के बनाए हुए संविधान को बदलना चाहती है, और इस देश में आजादी से पहले जैसी व्यवस्था स्थापित करना चाहती है, जो इंसानियत के लिए ठीक नहीं है। इसीलिए बाबा साहेब के मानने वालों को भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी जैसी दोहरा चेहरा रखने वाली पार्टियों को कतई वोट नहीं देना चाहिए। इन पार्टियों ने दलित समाज को भिखारी बनाकर रख दिया है, वह हमारे गरीब भाइयों को फ्री राशन तो देना चाहते हैं, लेकिन शिक्षा, नौकरी और रोजगार नहीं देना चाहते।

उन्होंने कहा यदि हमें बाबा साहेब के सपनों को साकार करना है, तो बहुजन समाज पार्टी को पूरे देश में सत्ता में लाना होगा। यही उनका सपना था कि भारत पर इंसानियत का राज हो, ना कि धर्म और जाति मजहब को मानने वाली पार्टियों की सरकार बने। उन्होंने कहा यही कांग्रेस है जिसने बाबा साहेब को मरने के बाद तीन दशकों तक भारतरत्न नहीं दिया था। जबकि इंद्रा गांधी ने अपने आपको जीवित रहते हुए ही भारत रत्न दे दिया था। उस समय वह प्रधानमंत्री थी।
उन्होंने कहा बहुजन समाज पार्टी सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की नीति में काम करते हुए सभी लोगों का भला करना चाहती है। उत्तर प्रदेश जो आज विकसित हुआ है वह बहन जी की देन है। उन्होंने कहा आने वाले नगर निगम चुनाव में बहुजन समाज पार्टी सभी वार्ड और जिला परिषद सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी, और नगर निगम में अपनी भागीदारी रखेगी।



