मुफ्त चिकित्सा शिविर लगाया गया

फरीदाबाद : मानव उत्थान मंच के संस्थापक एवं अध्यक्ष महेश वैद्य के नेतृत्व में संजय कालोनी, सैक्टर 23 में कुमार दवाखाना के सहयोग से एक मुफ्त चिकित्सा शिविर लगाया गया जिसमें आयुर्वेदिक औषधियाँ मुफ्त वितरित की गई,मधुमेह, हिमोग्लोबिन की रक्त जांच एवं ब्लेड प्रेशर की जांच भी मुफ्त की गई।
शिविर में बुजुर्गों,महिलाओं और युवाओं ने मुफ्त एक्यूप्रेशर,आयुर्वेदिक एवं प्राकृतिक चिकित्सा के द्वारा पेट रोग,जोड़ दर्द,चर्म रोग आदि पुराने रोगों से रोग मुक्त होने की जानकारी प्राप्त की।

समाजसेवी महेश वैद्य के 89 वें शिविर के पूरा किए जाने पर उन्होंने समाज सेवा के क्षैत्र सभी सहयोगी साथियों का आभार प्रकट किया, मुख्य रूप से राजकुमार अरोड़ा,जे सी शर्मा,मनीष तंवर,सतीश गोयल,जय शर्मा,रविंद्र गोयल,रफीक खान,खैराती लाल भाटिया और पिंकी गोयल ने सराहनीय भूमिका निभाई।



