SPC कैडेट्स को परेड, सड़क सुरक्षा, महिला सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता के बारे में दी जानकारी, फरीदाबाद जिले के 19 चयनित स्कूलों में किया गया SPC कक्षाओं का आयोजन

फरीदाबाद : पुलिस आयुक्त, फरीदाबाद के निर्देशन में फरीदाबाद जिले के चयनित 19 स्कूलों में SPC कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष कक्षाओं का आयोजन किया गया। सभी विद्यालयों में संबंधित SPC इंचार्ज द्वारा कैडेट्स को आगामी परेड हेतु अभ्यास कराया गया और पुलिस विषयक जागरूकता प्रदान की गई।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पाली में कैडेट्स को सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों, यातायात संकेतों तथा सुरक्षित यातायात व्यवहार के बारे में सरल व प्रेरक तरीके से बताया गया। इसके साथ ही उन्हें नशा मुक्ति अभियान से भी जोड़ा गया।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बल्लभगढ़ में कैडेट्स को परेड अभ्यास, सामाजिक जिम्मेदारी, महिला सुरक्षा और नशा मुक्ति अभियान जैसे विषयों पर जागरूक किया। इसके अतिरिक्त, कक्षा 6 से 8 तक के लगभग 450 छात्र-छात्राओं के लिए ‘पुलिस की पाठशाला’ का आयोजन भी किया गया।

इस विशेष सत्र में विद्यार्थियों को साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, आपातकालीन सेवा डायल 112, और नशा मुक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी प्रदान की गई। संवादात्मक शैली और प्रासंगिक उदाहरणों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को सुरक्षा एवं जागरूकता के प्रति प्रेरित किया गया।

इस समग्र प्रयास का उद्देश्य युवाओं में कानून के प्रति सम्मान, आत्म-रक्षा, और जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना को सशक्त करना है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!