थर्मोकोल की प्लेटों के इस्तेमाल पर लगे प्रतिबंध

गुरुग्राम (मदन लाहौरिया) 6 फरवरी। गुरुग्राम की सडक़ों पर हजारों की संख्या में थर्मोकोल की प्लेटें कूड़े कर्कट के ढ़ेरों में पड़ी हुई रोजाना अमूमन मिल जाती है! अब सवाल यह उठता है कि ये थर्मोकोल की प्लेटें इन कूड़े के ढ़ेरों में आती कहां से हैं? आप सभी यह जान कर चौंक जायेंगे कि पर्यावरण को साफ सुधरा रखने का नारा मारने वालों व प्रदूषण की समस्या का हल निकालने का ढोंग रचने वाली सामाजिक संस्थाओं के द्वारा दिए गए सार्वजनिक भंडारों में ही भंडारा खाने के लिए लोगों को ये थर्मोकोल की प्लेटें परोसी जाती है! भंडारा खाने के बाद लोग इन थर्मोकोल की प्लेटों को सडक़ों पर इधर उधर ही डाल जाते हैं और भंडारा देने वाले लोग भी इन झूठी थर्मोकोल की प्लेटों व बच्चे हुए पूरियों व सब्जी के अवशेष को इकठ्ठा करने का कोई भी प्रबंधन नहीं करते!

भंडारा देने वाले ये लोग अपने आप को सडक़ों तथा गली मौहल्लों का एक किस्म से मालिक मान कर पहले तो प्रशासन की अनुमति के बगैर जहां चाहे भंडारे के नाम पर सडक़ व गली रोक कर भंडारा लगा देते हैं और फिर उस सडक़ या गली में भंडारे के खाने की झूठी थर्मोकोल की प्लेटों व सब्जियों तथा पूरियों की बची ुई झूठन को सडक़ से उठाते नहीं और भंडारों की इन झूठी थर्मोकोल की प्लेटों व अन्य बची हुई झूठन सामग्री से बाजारों व गलियों का माहौल काफी खराब हो जाता है व ट्रैफिक जाम हो जाता है तथा भंडारों की इन झूठी थर्मोकोल की प्लेटों से पर्यावरण को बड़ी भारी नुकसान होता है व जबरदस्त प्रदूषण फैलता है!

अब एक सवाल और उठता है कि इन थर्मोकोल की प्लेटों से प्रदूषण कैसे फैलता है और पर्यावरण को नुकसान कैसे होता है? अब इस बारे में बताते हैं कि थर्मोकोल की प्लेटें यदि जमीन में गड्डे खोद कर दबा भी दी जायें तो कभी भी जमीन में गलती नहीं और यदि इन थर्मोकोल की प्लेटों को जलाया जाता है तो सब से ज्यादा जहरीला धुंआ इन को जलाने से निकलता है जो कि किसी भी मनुष्य के शरीर के लिए बहुत ही जानलेवा व घातक साबित होता है! इन थर्मोकोल की प्लेटों में जब गर्मागर्म सब्जी परोसी जाती है तो थर्मोकोल के जहरीले रासायनिक तत्व भी सब्जी के साथ साथ मानव शरीर में जा कर कैंसर जैसे घातक रोग का कारण बन सकता है!

पर्यावरण को बचाने व प्रदूषण को कम करने तथा मानव शरीर को कैंसर जैसे घातक रोग से बचाने के लिये भंडारा देने वाली संस्थाएं व अन्य लोग भंडारे में थर्मोकोल की प्लेटों की जगह स्टेनलैस स्टील की थालियों का इस्तेमाल करें तथा केवल एक हैल्पर लगा कर झूठी प्लेटों को धोने की व्यवस्था कर के सडक़ पर फैली थर्मोकोल की प्लेटों के कचरे को खत्म किया जा सकता है व स्थानीय प्रशासन सभी प्रकार के भंडारों में थर्मोकोल की प्लेटों के इस्तेमाल पर पूर्णतया सख्ती से प्रतिबंध लगा कर उसे सख्ती से लागू करवाये तभी प्रदूषण में सुधार हो सकता है व पर्यावरण को बचाया जा सकता है!

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!