शराब तस्करों पर फरीदाबाद पुलिस की कार्रवाई, 2 आरोपियो को अलग-अलग स्थानों से किया गिरफ्तार

फरीदाबाद 2 जनवरी : फरीदाबाद पुलिस द्वारा लगातार शराब तस्करी करने वाले आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में 31 दिसंबर को थाना सेक्टर-8 की पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थान से 2 आरोपियों को शराब तस्करी करते हुए काबू किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया कि थाना सेक्टर-8 की टीम ने आकाश वासी कृष्णा कॉलोनी सेक्टर-20 तथा इरफान वासी सेक्टर-3 को अलग-अलग जगह से अवैध शराब सहित काबू किया है, आकाश को 52 पव्वे देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है तथा आरोपी इरफान को कारमल स्कूल सेक्टर-7 डी के पास गिरफ्तार किया है। आरोपी से 28 अध्धे बरामद किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर-8 में मामले दर्ज कर लिये गये हैं। पूछताछ में सामने आया कि पैसे कमाने के लालच में आकर शराब तस्करी कर रहे थे। पूछताछ के बाद नियमानुसार कार्यवाही की गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!