अंगीठी के जहरीले धुएं से दंपत्ति की मौत

नयी दिल्ली ! दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के समालखा इलाके में 38 वर्षीय एक व्यक्ति और उसकी पत्नी की कमरे में जल रही अंगीठी के जहरीला धुएं से मौत हो गयी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी । पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान गोपालजी कॉलोनी, समालखा के राम परवेश और कविता (34) के रूप में हुई है। बुधवार की सुबह दोनों के अपने कमरे से बाहर नहीं आने पर इस घटना का पता लगा।

पुलिस ने कहा कि दोनों बेहोश थे और उन्हें कोलंबिया एशिया अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि दम घुटने से उनकी मौत हुयी। इस दंपति के तीन बच्चे हैं। उनमें से एक, 11 साल की बेटी है जबकि पांच और सात साल के दो बेटे हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!