नोडल अधिकारी, उनकी पत्नी और बेटी हुई कोरोना संक्रमित !

रोहतक ! हरियाणा में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है ! बड़ी चिंता की बात ये है कि स्टेट कोविड के नोडल अधिकारी एवं पीजीआई के सीनियर प्रोफेसर ध्रुव चौधरी, उसकी पत्नी और बेटी भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। नोडल अधिकारी के कोरोना से संक्रमित पाए जाने पर पीजीआई प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। शुरुआत से ही डॉक्टर ध्रुव चौधरी फ्रंट पर कोरोना के खिलाफ लड़ रहे हैं, उनके नेतृत्व में करीब 100 सदस्यों की टीम रोहतक पीजीआई में काम कर रही है। अब अन्य डॉक्टरों व कर्मचारियों के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं, जबकि नोडल अधिकारी व उनके परिवार के सदस्यों को भर्ती किया गया है। एक फरवरी को देश में कोरोना वायरस की आहट के साथ ही पीजीआई प्रबंधन ने पल्मोनरी क्रिटिकल केयर विभागाध्यक्ष डॉ. ध्रुव चौधरी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी।

डॉक्टर ध्रुव चौधरी के नेतृत्व में टीम ने दिन रात एक कर रखा है। बताया जा रहा है कि बुधवार को डॉक्टर ने कोविड जांच के लिए सैंपल दिया था और गुरुवार को रिपोर्ट आई तो कोरोना पॉजटिव पाए गए। इसके बाद परिवार के सदस्यों के भी सैंपल लिए गए थे, जिनमें पत्नी व बेटी भी पॉजटिव पाई गई है। नोडल अधिकारी सहित परिवार के सदस्यों को पीजीआई में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया है। साथ ही अन्य डॉक्टरों व कर्मचारियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए है। बताया जा रहा है कि मरीजों के इलाज के दौरान डॉक्टर संक्रमित हुए हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!